Site icon Lahar Chakra

India Action on Pakistan: भारत ने शोयब अख्तर समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को किया बैन, भारत विरोधी अभियान में थे शामिल, BBC के आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ कहने पर नोटिस

New Delhi. मोदी सरकार ने भारत विरोधी अभियान में शामिल 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया. ये चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत विरोधी अभियान में शामिल थे. इसकी प्रसारण सामग्री को झूठी और भ्रामक बयान पर केंद्रित पाया गया था. इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा माना गया. इनकी इन हरकतों के निशाने पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां थीं. इन पर बैन लगाने की सिफारिश गृह मंत्रालय ने की थी. इन यूट्यूब चैनलों में पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर और पूर्व कोच बासित अली के भी चैनल शामिल हैं.

बैन होने वाले चैनल में डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, समा टीवी, एआरवाइ न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज और राजीनामा शामिल है. इधर, केंद्र सरकार ने ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (बीबीसी) को भी पत्र लिख कर पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में उसकी रिपोर्टिंग पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है. बीबीसी ने आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ कहा था. उसने कुछ खबरों की हेडलाइन भी ऐसी बनायी, जो भारत के हितों, भावनाओं और तथ्य के विरुद्ध थी. भरतीय विदेश मंत्रालय ने बीबीसी के भारत प्रमुख जैकी मार्टिन को इस पर एतराज जताते हुए पत्र लिखा है. विदेश मंत्रालय का विदेश प्रचार प्रभाग बीबीसी की रिपोर्टिंग की निगरानी करेगा.

Exit mobile version