Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»India-Bangladesh Border: भारत में घुसपैठ करते 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
Headlines

India-Bangladesh Border: भारत में घुसपैठ करते 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया

News DeskBy News DeskAugust 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ करने का प्रयास करते समय 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी. एक प्रवक्ता ने कहा कि उनसे पूछताछ की जा रही है और विस्तृत कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें राज्य की पुलिस को सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि बीएसएफ आपसी मुद्दों, विशेषकर भारतीय नागरिकों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर अत्याचार की रोकथाम के लिए अपने समकक्ष बीजीबी के साथ नियमित संपर्क में है. पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार करने के लिए बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) (पूर्वी कमान) के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था.

बीएसएफ 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा के लिए जिम्मेदार सशस्त्र बल है. सीमा का 2,217 किलोमीटर हिस्सा पश्चिम बंगाल, 856 किलोमीटर त्रिपुरा, 443 किलोमीटर मेघालय, 262 किलोमीटर असम और 318 किलोमीटर मिजोरम से लगा है. हसीना सरकार के पतन और पड़ोसी देश में उथल-पुथल के बाद से बीएसएफ इस मोर्चे पर हाई अलर्ट पर है. बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर कई स्थानों पर बीजीबी की मदद से पिछले कुछ दिन में घुसपैठ के कई प्रयासों को विफल किया है तथा हजारों बांग्लादेशी लोगों को वापस भेजा है.

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026
Recent Post

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group