Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»India-China Meeting: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने पांच साल बाद रूस में बैठकर की बात, शी ने संबंधों को सुधारने के लिए मोदी के सुझावों पर ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमति जताई, जानिए क्या-क्या हुआ
    Headlines

    India-China Meeting: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने पांच साल बाद रूस में बैठकर की बात, शी ने संबंधों को सुधारने के लिए मोदी के सुझावों पर ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमति जताई, जानिए क्या-क्या हुआ

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kajan. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पाँच साल बाद रूस के कज़ान में बुधवार को ब्रिक्स समिट से अलग द्विपक्षीय मुलाक़ात हुई. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं की 50 मिनट तक बात हुई. इस बैठक में पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद थे. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के दौरान भारत-चीन संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दिए गए सुझावों पर “सैद्धांतिक रूप से” सहमति व्यक्त की. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में यह जानकार दी.
    खबर के मुताबिक, रूसी शहर कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक में जिनपिंग ने कहा कि चीन-भारत संबंध मूलतः इस बात को लेकर हैं कि 1.4 अरब की आबादी वाले दो बड़े विकासशील और पड़ोसी देश एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं.
    शी ने कहा कि चीन और भारत को एक-दूसरे के प्रति सुदृढ़ रणनीतिक धारणा बनाए रखनी चाहिए तथा बड़े पड़ोसी देशों को सद्भावनापूर्ण तरीके से रहने और साथ-साथ विकास करने के लिए “सही और उज्ज्वल मार्ग” खोजने के वास्ते मिलकर काम करना चाहिए. दोनों नेताओं ने सीमा क्षेत्रों में मुद्दों के समाधान के लिए गहन संवाद के माध्यम से दोनों पक्षों द्वारा हाल ही में की गई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की.

    समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया, “मोदी ने संबंधों को सुधारने और विकसित करने के लिए सुझाव दिए, जिन पर शी ने सैद्धांतिक रूप से सहमति जतायी. शी ने कहा कि विकास अब चीन और भारत का सबसे बड़ा साझा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को अपनी महत्वपूर्ण सहमतियों को कायम रखना चाहिए, जिसमें यह भी शामिल है कि चीन और भारत एक दूसरे के लिए खतरा नहीं बल्कि विकास का अवसर हैं, तथा प्रतिस्पर्धी नहीं बल्कि सहयोगी हैं. यह पांच वर्षों में दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है.

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव

    चीनी समाचार एजेंसी ने दावा किया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि विशिष्ट असहमतियों से समग्र संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा. दोनों नेताओं का मानना ​​है कि उनकी मुलाकात रचनात्मक रही और इसका बहुत महत्व है. समाचार एजेंसी ने कहा कि वे चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और संभालने, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और समृद्धि को बनाए रखने और दुनिया में बहुलता को आगे बढ़ाने में योगदान देने पर सहमत हुए.

    Jamshedpur:बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    इससे पहले सरकारी चैनल सीजीटीएन ने शी के हवाले से बताया कि उन्होंने मोदी से कहा कि भारत और चीन को संवाद और सहयोग को मजबूत करना चाहिए तथा अपने मतभेदों और असहमतियों को उचित तरीके से सुलझाना चाहिए. शी ने कहा कि चीन और भारत को एक-दूसरे की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करनी चाहिए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India-China Meeting: PM Modi and Xi Jinping held talks in Russia after five years know what happened Xi agreed 'in principle' to Modi's suggestions to improve relations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव

    February 8, 2026

    Jamshedpur:बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    February 8, 2026

    CM Weading Anniversary: शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर पहुंचे

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव

    February 8, 2026

    Jamshedpur:बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    February 8, 2026

    CM Weading Anniversary: शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर पहुंचे

    February 8, 2026

    Maiyan Yojna: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा ₹20 हजार तक का लोन

    February 8, 2026

    Jharkhand Naxal: नक्सल-रोधी अभियान के दौरान 20 राइफलें, छह ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिये गये थे ये हथियार

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group