Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»India-Indonesia: भारत, इंडोनेशिया ने रक्षा और व्यापार संबंधों को बढ़ाने का लिया निर्णय, पीएम मोदी व राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुए सहमत
Headlines

India-Indonesia: भारत, इंडोनेशिया ने रक्षा और व्यापार संबंधों को बढ़ाने का लिया निर्णय, पीएम मोदी व राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुए सहमत

News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ व्यापक वार्ता की. बातचीत में दोनों देशों ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने, खासकर रक्षा विनिर्माण तथा आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति जतायी. भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए सुबियांतो रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. वार्ता के बाद मीडिया को अपने वक्तव्य में मोदी ने इंडोनेशिया को 10 देशों के आसियान समूह के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का “महत्वपूर्ण साझेदार” बताया और कहा कि दोनों देश इस क्षेत्र में नियम-आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच मोदी ने कहा, हम इस बात पर सहमत हैं कि नौवहन की स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप सुनिश्चित की जानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया रक्षा विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला पर संयुक्त रूप से काम करने पर सहमत हुए हैं. मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में हुए समझौते से अपराध रोकथाम, खोज एवं बचाव तथा क्षमता निर्माण में सहयोग और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने समग्र आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यापार क्षेत्र में विविधता लाने और बाजार पहुंच की आवश्यकता पर चर्चा की.

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया है.” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और कट्टरपंथ से मुक्ति के क्षेत्र में सहयोग पर जोर दिया. वार्ता में भारतीय पक्ष ने इंडोनेशिया की ब्रिक्स सदस्यता का भी स्वागत किया. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने बातचीत को सार्थक बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष साझा हितों के कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. सुबियांतो ने कहा, ‘‘मैंने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हमें भारत के साथ आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने की जरूरत है.

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026
Recent Post

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

November 17, 2026

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group