Site icon Lahar Chakra

‘India-Pak Match’: ICC ने नहीं मानी शर्त, पाकिस्तान सरकार ने T20 WC में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला लिया वापस

Lahore. पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापस ले लिया है। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश ने इसके लिये तैयार किया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है। सूत्र ने बताया ,‘प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश से फोन आया था और उन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का उनका अनुरोध मान लिया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले एक बयान जारी करके खेल के भले के लिये पाकिस्तान से यह मैच खेलने का अनुरोध किया था । इसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलने जा रहा है । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने इससे पहले कहा था कि मामले पर औपचारिक फैसला अगले 24 घंटे में लिया जायेगा ।

Exit mobile version