Site icon Lahar Chakra

India -Pak Tension: चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील की, शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते पर लौटने का आग्रह

Bijing. चीन ने भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य संघर्ष बढ़ने की खबरों के बीच दोनों पड़ोसी देशों से शांति और संयम बरतने तथा शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते पर लौटने का शनिवार को पुरजोर आग्रह किया. चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी स्थिति पर चीन करीबी नजर रखे हुए है और तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांति और संयम बरतने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने की पुरजोर अपील करते हैं, जिससे तनाव और बढ़ सकता है. प्रवक्ता ने यह बात भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने की खबरों के बारे में पूछे गए एक प्रश्न पर कही। पाकिस्तान चीन का सहयोगी देश है.

इसमें कहा गया है, ‘‘यह भारत और पाकिस्तान दोनों के बुनियादी हितों और एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही उम्मीद करता है। चीन इस दिशा में एक रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखना चाहता है. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद चीन ने इसकी निंदा करते हुए संयम बरतने तथा हमले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की थी.

Exit mobile version