Site icon Lahar Chakra

India Vs Pakistan: ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी, भारत ने पािकस्तान को हराया, हाथ नहीं मिलाने की नीति पर कायम रहा भारत

Kolambo.ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी के बाद जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आइसीसी टी-20 विश्व कप के महामुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इस जीत से भारत ने सुपर-8 में भी जगह बना ली है. पाकिस्तान की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 114 रन ही बना सकी. टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 175 रन बनाये थे.

ईशान ने स्पिनरों की मददगार पिच पर 40 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रविवार को कोलंबो में टी-20 विश्व कप मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाये. पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखी. मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ ने भी हाथ नहीं मिलाया.

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है.

Exit mobile version