Site icon Lahar Chakra

India VS South Africa Match: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच 30 को रांची में, JSCA ने जारी की टिकट दरें, 1200 से 12 हजार रुपये तक होंगे दाम

Ranchi. रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होने वाला है. इसके लिए टिकट की दरें तय कर दी गई हैं. टिकट की कीमत 1200 से शुरू है. सबकी महंगी टिकट 12000 की है. हालांकि आमलोगों के लिए टिकटों की बिक्री कब से होगी, इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है. टिकट का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा. जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि यह मुकाबला रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महान क्रिकेट महोत्सव साबित होगा.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि टिकट बिक्री और वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है, ताकि हर दर्शक को मैच देखने का अवसर मिल सके. मैच के दौरान सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

टिकट श्रेणियां और दरें
ईस्ट/वेस्ट हिल (खुला क्षेत्र) के लिए टिकट की दर ₹1200, विंग A (निचला हिस्सा) ₹1600, विंग A (ऊपरी हिस्सा) ₹1300, विंग B (निचला हिस्सा) ₹2200, विंग B (ऊपरी हिस्सा) ₹1700, विंग C (निचला हिस्सा) ₹1600, विंग C (ऊपरी हिस्सा) ₹1300, विंग D (निचला हिस्सा) ₹2000, विंग D (ऊपरी हिस्सा) ₹1900, डोनर्स एनक्लोजर ₹1600, स्पाइस बॉक्स ₹1900, अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टैरेस) ₹2400, अमिताभ चौधरी पवेलियन (कॉर्पोरेट बॉक्स, हॉस्पिटैलिटी के साथ) ₹6000, अमिताभ चौधरी पवेलियन (हॉस्पिटैलिटी बॉक्स, हॉस्पिटैलिटी के साथ) ₹7000, अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर, हॉस्पिटैलिटी के साथ) ₹12000, अमिताभ चौधरी पवेलियन (कॉर्पोरेट लाउंज, हॉस्पिटैलिटी के साथ) ₹10000, एम.एस. धोनी पवेलियन (लग्जरी सीट, हॉस्पिटैलिटी के साथ) ₹7500, एमएस धोनी पवेलियन (डोनर एनक्लोजर) ₹1600 टिकट की दर होगी.

Exit mobile version