Site icon Lahar Chakra

ISRO Announce: भारत निगरानी बढ़ाने के लिए तीन साल में 100-150 अतिरिक्त उपग्रह जोड़ेगा, इसरो प्रमुख ने की घोषणा

Chennai.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने बुधवार को यहां कहा कि भारत सीमा सुरक्षा और तटीय निगरानी बढ़ाने के लिए अगले तीन वर्षों में पूरे देश को कवर करने के लिए 100-150 अतिरिक्त उपग्रह जोड़ेगा.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत लगभग 55 उपग्रहों का संचालन करता है और यह एक ऐसे देश के लिए पर्याप्त नहीं है जिसकी सीमा बहुत बड़ी है तथा समुद्र तटीय क्षेत्र 7,500 किलोमीटर है. नारायणन ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए बहुत सारे उपग्रहों की आवश्यकता है. हमारे पास 55 उपग्रह कार्यरत हैं और यह सीमा तथा तटीय क्षेत्रों की निगरानी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए हमें और उपग्रहों की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के माध्यम से हम उपग्रहों के निर्माण के लिए निजी कंपनियों को ला सकते हैं और हम उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं. तीन वर्षों में हम 100-150 और उपग्रह जोड़ेंगे. इन सभी उपग्रहों के साथ हम देश की पूरी तरह से निगरानी कर सकते हैं.

Exit mobile version