Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»भारत 2025-26 में बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था: आईएमएफ
    National

    भारत 2025-26 में बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    न्‍यूयॉर्क/नई दिल्ली. अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत वित्‍त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर्ज करके सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा, जो कि मजबूत निजी निवेश और व्यापक आर्थिक स्थिरता के बल पर संभव होगा.

    बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी आईएमएफ ने जारी एक बयान में कहा कि भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है, जो देश को 2047 तक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा, “खाद्य मुद्रास्फीति कम होने के साथ ही मुख्य मुद्रास्फीति लक्ष्य के करीब पहुंचने की उम्मीद है.”

    एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 में वास्तविक जीडीपी 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    आईएमएफ ने कहा है कि निजी निवेश और एफडीआई को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है. इसके लिए स्थिर नीतिगत ढांचे, व्यापार करने में अधिक आसानी, शासन सुधार और व्यापार एकीकरण में वृद्धि की आवश्यकता होगी. इनमें शुल्क और गैर-शुल्क कटौती, दोनों उपाय शामिल होंगे.

    उल्‍लेखनीय है कि भारत सरकार की एजेंसी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि वित्‍त वर्ष 2024-25 की 31 दिसंबर को समाप्‍त तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 6.2 फीसदी रही है. एनएसओ के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था वित्‍त वर्ष 2024-25 के दौरान 6.5 फीसदी की दर से बढ़ सकती है.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India will remain the fastest growing major economy in 2025-26: IMF
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    July 25, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group