Site icon Lahar Chakra

Indian Army: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे, बांदीपुरा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में ली जानकारी

Srinagar. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्हें बांदीपुरा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई. वह स्थिति की व्यापक सुरक्षा समीक्षा करेंगे और पहलगाम आतंकी हमले के पीछे संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों का पता लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन की प्रगति का आकलन करेंगे.
इससे पहले केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की थी. इसमें रिसर्च एंड एनलिसि विंग (रॉ) के प्रमुख रवि सिन्हा और कुछ अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए थे. यह बैठक पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक के एक दिन बाद हुई. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

Exit mobile version