Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Indian Premier League: ऋषभ पंत आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रूपये में खरीदा
    Headlines

    Indian Premier League: ऋषभ पंत आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रूपये में खरीदा

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jeddah (Saudi Arabia). भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े . पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी. लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई और दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया.

    इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा .दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी. अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था. स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रूपये में खरीदा . सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रूपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया . चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइज पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Indian Premier League: Rishabh Pant became the most expensive player sold in IPL Lucknow Super Giants bought him for Rs 27 crore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group