Site icon Lahar Chakra

Indian Railway: भारतीय रेलवे की ‘बैगेज नियम’ लागू करने की तैयारी, यात्रियों का सामान तौलेगा और तय सीमा से अधिक वजन या बड़े बैग पर लगायेगा जुर्माना

New Delhi. भारतीय रेलवे अब ट्रेन यात्रियों के लिए कड़े बैगेज नियम लागू करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे अब एयरलाइंस की तरह यात्रियों का सामान तौलेगा और तय सीमा से अधिक वजन या बड़े बैग पर अतिरिक्त शुल्क लगायेगा. शुरुआती चरण में यह व्यवस्था उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन और इटावा पर लागू हो सकता है. नियमों के अनुसार, एसी फर्स्ट क्लास यात्रियों को 70 किलो, एसी टू-टियर को 50 किलो, एसी थ्री-टियर और स्लीपर यात्रियों को 40 किलो तथा जनरल क्लास को 35 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होगी. बड़े बैग जो ट्रेन में जगह घेरते हैं, उन पर भी जुर्माना लग सकता है.

Exit mobile version