
BILASPUR
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अलीपुरद्वार मंडल के न्यू माल स्टेशन में गाड़ी संख्या 22511/22512 एलटीटी-कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
दिनाँक 05 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यू माल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी न्यू माल स्टेशन 06.48 बजे पहुंचेगी तथा 06.50 बजे रवाना होगी |
दिनाँक 08 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यू माल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी न्यू माल स्टेशन 01.03 बजे पहुंचेगी तथा 01.05 बजे रवाना होगी |
गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस का अण्डाल स्टेशन पर ठहराव
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व रेलवे के रक्सौल और हावड़ा के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस का दिनांक 31.01.2026 से अण्डाल स्टेशन पर प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है ।
गाड़ी सं. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 23.45 बजे अण्डाल स्टेशन पहुंचेगी और 23.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

