Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Indian Railway: रेलमंत्री ने ‘भारत गौरव डिलक्स ट्रेन’ को भारत-नेपाल यात्रा के लिए रवाना किया, 10 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे पर्यटक
Headlines

Indian Railway: रेलमंत्री ने ‘भारत गौरव डिलक्स ट्रेन’ को भारत-नेपाल यात्रा के लिए रवाना किया, 10 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे पर्यटक

News DeskBy News DeskSeptember 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत गौरव डिलक्स पर्यटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन में 110 पर्यटक सवार हैं जो 10 दिनों तक भारत और नेपाल के विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे. ‘भारत-नेपाल मैत्री यात्रा’ थीम पर आधारित यह वातानुकूलित ट्रेन पर्यटकों को भारत के तीन धार्मिक शहरों अयोध्या, वाराणसी और सीतामढ़ी की यात्रा कराएगी. इसके बाद इन पर्यटकों को सड़क मार्ग से जनकपुर ले जाया जाएगा और नेपाल के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए काठमांडू तक हवाई यात्रा कराई जाएगी.

भारत गौरव योजना 2021-22 में भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा रेल मंत्रालय के तहत थीम आधारित टूर पैकेज आयोजित करने के लिए शुरू की गई थी. रेलवे के मुताबिक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर 291 ऐसी रेल यात्राएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें रामायण, बौद्ध और जैन धर्म पर आधारित यात्राएं भी शामिल हैं, जो भगवान राम, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर से जुड़े स्थानों को जोड़ती हैं. वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि भारत गौरव यात्रा की शुरुआत रामायण सर्किट से हुई थी, जो काफी लोकप्रिय हुई. उन्होंने कहा कि इसके बाद ऐसी कई यात्राएं आयोजित की गईं ताकि लोग ट्रेन से यात्रा करके देश की संस्कृति का अनुभव कर सकें.

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

वैष्णव ने डिब्बों में जाकर पर्यटकों से मुलाकात की और भारत गौरव यात्रा के बारे में उनके विचार जाने. उन्होंने कहा कि एक पर्यटक ने बताया कि यह उनकी पत्नी के साथ 15वीं यात्रा है. वैष्णव ने सफल पर्यटन आयोजन के लिए आईआरसीटीसी को बधाई देते हुए कहा कि एजेंसी ने पैकेज में हर पहलू को शामिल किया जिनमें होटल में ठहरने और विभिन्न स्थलों पर पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा आदि शामिल है.

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया कि ट्रेन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों के साथ-साथ दो बढ़िया भोजनालय, एक आधुनिक रसोईघर, डिब्बों में स्नानागार और पैर मालिक करने के उपकरण आदि की सुविधा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group