Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Indian Railway : रेलवे ने गीतांजलि एक्सप्रेस से आ रहे दूल्हा और बारातियों को शादी में पहुंचाने के लिए बदला नियम, ‘कनेक्टिंग’ ट्रेन को हावड़ा में रोके रखा, जानें पूरा मामला
    Headlines

    Indian Railway : रेलवे ने गीतांजलि एक्सप्रेस से आ रहे दूल्हा और बारातियों को शादी में पहुंचाने के लिए बदला नियम, ‘कनेक्टिंग’ ट्रेन को हावड़ा में रोके रखा, जानें पूरा मामला

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata.रेलवे ने मुंबई से आ रहे बारातियों के वास्ते एक ‘कनेक्टिंग’ ट्रेन को हावड़ा स्टेशन पर कुछ मिनट रोके रखा ताकि वे सभी समय पर गुवाहाटी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह मामला शुक्रवार का है जब मुंबई से आ रहे 34 बारातियों (दूल्हे के साथ आए रिश्तेदार) में से एक चंद्रशेखर वाघ ने रेलवे अधिकारियों से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुहार लगाई कि वे मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से सफर कर रहे हैं, जिसके हावड़ा पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर एक बजकर पांच मिनट है लेकिन वह देरी से चल रही है और उन्हें डर है कि हावड़ा से शाम चार बजे असम के लिए रवाना होने वाली सरायघाट एक्सप्रेस छूट जाएगी.

    पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाघ की पोस्ट के बाद, हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को भारतीय रेलवे के उच्च अधिकारियों से जरूरी कदम उठाने का एक जरूरी संदेश मिला. रेलवे अधिकारियों ने सरायघाट एक्सप्रेस को रोके रखा और यह सुनिश्चित किया कि गीतांजलि एक्सप्रेस तेजी से हावड़ा पहुंचे.

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    उन्होंने बताया कि गीतांजलि एक्सप्रेस शाम चार बजकर आठ मिनट पर हावड़ा पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों ने बैटरी चालित वाहनों से बारातियों को नए परिसर में प्लेटफॉर्म नंबर-24 से पुराने परिसर में प्लेटफॉर्म नंबर-नौ पर पहुंचाया जहां सरायघाट एक्सप्रेस खड़ी थी. बारातियों के ट्रेन में सवार होने के बाद सरायघाट एक्सप्रेस को कुछ मिनटों की देरी से गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया. पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा, ‘हमें दोनों ट्रेन के सभी यात्रियों की मदद और समर्थन मिला तथा रेल मंत्री, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, डीआरएम और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया कि दूल्हा अपनी शादी में पहुंच सके.

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    उन्होंने कहा, ‘इस तरह की सेवाएं प्रदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. पूर्व रेलवे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘भारतीय रेलवे ने सरायघाट एक्सप्रेस को कुछ मिनटों के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रोके रखा ताकि गीतांजलि एक्सप्रेस से आ रहा ‘दूल्हा’ और बाराती ट्रेन में सवार हो सके जिन्हें गुवाहाटी जाना था. बारातियों ने इस मदद के लिए रेलवे को धन्यवाद दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    indian railway kept the 'connecting' train stopped in Howrah know the whole matter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group