Ranchi. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह से महिला चालक दल ने किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीम में लोको-पायलट, सहायक लोको-पायलट, ट्रेन प्रबंधक, तीन टिकट निरीक्षक और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की चार कर्मी शामिल थीं.

एसईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) निशांत कुमार ने कहा कि रेल मंडल महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है. ट्रेन सुबह नौ बजे रांची स्टेशन से रवाना हुई और पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे टोरी पहुंची. इस दौरान कुल 14 जगह ट्रेन रुकी. वरिष्ठ टिकट निरीक्षक ज्योति कुजूर ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी महिलाओं को बधाई देती हूं. महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और उनकी ताकत हर जगह दिखाई देती है.