Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Indian Railway: गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की में मची भगदड़, नौ लोग घायल, दो की हालत गंभीर, मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हुआ हादसा
Crime

Indian Railway: गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की में मची भगदड़, नौ लोग घायल, दो की हालत गंभीर, मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हुआ हादसा

News DeskBy News DeskOctober 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह गोरखपुर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. यह घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह पांच बजकर 56 मिनट पर हुई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी. सभी घायलों को भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में की गयी है.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने यहां बांद्रा स्टेशन पर भगदड़ को लेकर रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा और दावा किया कि वह बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बहुत व्यस्त हैं जबकि मुंबई में यात्रियों की अनदेखी की जा रही है. राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मुंबई शहर केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। इसके बदले में हमें यात्रियों के लिए यहां बमुश्किल ही कोई सुविधा मिलती है. उन्होंने दावा किया, ‘‘रेल मंत्री भी बुलेट ट्रेन परियोजना में व्यस्त हैं और लोगों को खराब बुनियादी ढांचे के कारण मरने के लिए छोड़ दिया गया है क्योंकि रेल मंत्री को यात्रियों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने दावा किया कि रेल मंत्री को हमेशा उच्च शिक्षित व्यक्ति के रूप में पेश किया जाता है और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे प्रमुख संस्थानों से उनके जुड़ाव पर जोर दिया जाता है लेकिन वह आम लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल रहे हैं जो यात्रा के लिए रेलवे पर निर्भर हैं.

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘मुंबई शहर न केवल सबसे ज्यादा राजस्व देता है बल्कि सबसे ज्यादा उपनगरीय यात्री भी मुंबई में हैं. रेल मंत्री ने हालांकि समस्याओं को हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. राउत ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में हुई कुछ रेल दुर्घटनाओं को लेकर भी उस पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया, ‘‘इस नयी केंद्र सरकार का तीसरा कार्यकाल जब से शुरू हुआ है, तब से कम से कम 25 प्रमुख रेल दुर्घटनाएं हुई हैं. राउत ने पूछा, ‘‘सरकार ने उन्हें हल करने के लिए क्या समाधान दिया है. उन्होंने बांद्रा स्टेशन पर हुई भगदड़ के संदर्भ में पूछा, ‘‘इतने लोगों के घायल होने के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या रेल मंत्री की कोई जिम्मेदारी नहीं है?’’

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group