
Chennai. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों का कभी न हार मानने का जज़्बा साफ दिखा. चेन्नईयन एफसी के खिलाफ 5-2 की हार के बावजूद,मैन ऑफ स्टील ने अपने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया और अब 29 मार्च को होने वाले अहम प्लेऑफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जमशेदपुर एफसी ने मैच की शुरुआत दमदार अंदाज में की. 18वें मिनट में रेई ताचीकावा ने बॉक्स के बाहर से शानदार दाएं पैर की किक लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के निचले दाएं कोने में डाल दिया. इस गोल ने न केवल टीम को बढ़त दिलाई बल्कि उनके आक्रामक इरादों को भी दर्शाया हालांकि, चेन्नईयन एफसी ने जल्द ही वापसी की. हाफ टाइम के बाद, जमशेदपुर एफसी ने नए जोश के साथ मैदान पर वापसी की, लेकिन चेन्नईयिन एफसी ने 57वें मिनट में इरफान यदवाड के गोल से अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया.
इसके बावजूद, जमशेदपुर एफसी झुकी नहीं. चेन्नईयन एफसी ने अंतिम क्षणों में जमशेदपुर की वापसी की उम्मीदों को तोड़ दिया. प्लेऑफ की तैयारी में जुटी जमशेदपुर एफसी भले ही स्कोरलाइन जमशेदपुर के पक्ष में नहीं रही, लेकिन जॉर्डन मरे, जावी सिवेरियो और रेई ताचीकावा ने चेन्नईयिन एफसी के गोलकीपर को कई बार मुश्किल में डाला. टीम ने कई सेट-पीस अर्जित किए और अंत तक आक्रामक खेल दिखाया.
अब जमशेदपुर एफसी की नज़र प्लेऑफ मुकाबले पर है, जहां उनका सामना नॉर्थईस्ट यूनाइटेड या बेंगलुरु एफसी में से किसी एक से होगा. अगर “मेन ऑफ स्टील” जीत दर्ज करते हैं, तो वे 2017 में क्लब की स्थापना के बाद दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचेंगे.
