Site icon Lahar Chakra

Indigo Airlines: भुवनेश्वर से रांची आया इंडिगो का विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, करीब 70 यात्री थे सवार, कई हुए जख्मी

Ranchi. झारखंड में रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान हवाई ड्डे पर उतर रहा था. अधिकारियों के मुताबिक, विमान में करीब 70 यात्री सवार थे. रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,“उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को अचानक झटका लगा. हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आयी.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया, क्योंकि तकनीकी रूप से उसे उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया था. कुमार ने बताया,रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्तावित विमान की अगली उड़ान रद्द कर दी गई. संबंधित उड़ान के कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने इसे पुननिर्धारित किया. कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई.

Exit mobile version