Site icon Lahar Chakra

Indogo Crisis: इंडिगो ने यात्रियों के 745 करोड़ रुपये.दिये रिफंड, 6,000 बैग लौटाये, सरकार बोली-एयरलाइन के स्लॉट में होगी कटौती

New Delhi. नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करेगी और विमानन कंपनी के हालिया बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों के बाद उन्हें अन्य संचालकों को आवंटित करेगी. नायडू ने दूरदर्शन समाचार चैनल से कहा, “हम इंडिगो के मार्ग को कम करेंगे. वे अभी 2,200 उड़ानें संचालित कर रहे हैं। हम उन्हें निश्चित रूप से कम करेंगे.

मंत्री ने यह भी बताया कि एक से आठ दिसंबर (शाम पांच बजे तक) तक रद्द किए गए 7,30,655 पीएनआर के लिए 745 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा 9,000 यात्रियों के बैगों में से 6,000 वापस किए जा चुके हैं और शेष बैग आज रात या मंगलवार सुबह तक दे दिए जाएंगे.

Exit mobile version