Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Intermediate Admission: राजभवन का बड़ा फैसला, 11वीं पास छात्रों को अंगीभूत कॉलेजों से 12वीं की पढ़ाई करने की दी छूट, पर डिग्री कॉलेजों में नहीं होगा नया एडमिशन
    Headlines

    Intermediate Admission: राजभवन का बड़ा फैसला, 11वीं पास छात्रों को अंगीभूत कॉलेजों से 12वीं की पढ़ाई करने की दी छूट, पर डिग्री कॉलेजों में नहीं होगा नया एडमिशन

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. विद्यार्थियों का आंदोलन रंग लाया है. अब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यपाल ने 11वीं पास छात्रों को अंगीभूत कॉलेजों से 12वीं की पढ़ाई करने की छूट दे दी है. राज्यपाल ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है. वहीं जो छात्र 11वीं में फेल हो गये हैं, उन्हें अन्य संस्थानों से 11वीं तथा 12वीं का पाठ्यक्रम पूरा करना होगा. राज्यपाल ने इस शैक्षणिक सत्र से ही अंगीभूत कॉलेजों में 11वीं में नामांकन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. उन्होंने कहा है कि कोई भी अंगीभूत कॉलेज में इस शैक्षणिक वर्ष से 11वीं की कक्षाएं संचालित नहीं करेंगे. ऐसा पाये जाने पर संबंधित कॉलेज के प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. राज्यपाल की पहल से सरकारी विवि अंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों में 11वीं पास कर 12वीं में गये लगभग 27 हजार विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है.

    विभाग ने राजभवन से मांगा था मार्गदर्शन : राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने राजभवन से एनइपी के क्रियान्वयन के क्रम में इंटर में नामांकन को लकर मार्गदर्शन मांगा था. इसके बाद ही राज्यपाल के निर्देश पर उनके अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने पत्र भेज कर कहा है कि नयी शिक्षा नीति के अनुसार कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नये नामांकन पर रोक लगायी जा चुकी है.

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    इस शैक्षणिक वर्ष से 11वीं की कक्षा में कॉलेजों की इंटर प्रशाखा में कोई नया नामांकन नहीं लिया जायेगा. वैसे छात्र जो पूर्व में ऐसे संस्थानों में नामांकित हैं तथा जिनके द्वारा 11वीं का पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया गया है, मात्र उनके मामले में इस शैक्षणिक वर्ष तक 12वीं की कक्षाएं जारी रखने के संबंध में राज्यपाल ने सशर्त अनुमति दी है.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11th pass students allowed to study 12th from affiliated colleges but there will be no new admission in degree colleges Intermediate Admission: Raj Bhavan's big decision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group