जमशेदपुर, 5 जुलाई:
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक छात्राओं के लिए विभिन्न विषयों में इंटर्नशिप कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। मानविकी, समाजविज्ञान एवं विज्ञान संकाय के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
बिष्टुपुर कैंपस के ऑडियो-विजुअल हॉल में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में ‘ग्राम और संस्कृति’ विषय पर छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। इसमें संस्कृत, बंगला, ओड़िया, उर्दू और दर्शन विषयों की छात्राएं शामिल हुईं। मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु ने कार्यक्रम का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. रिजवाना परवीन, श्रीमती अमृता कुमारी और डॉ. जया घोष भी उपस्थित थीं।
गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) द्वारा संचालित अर्बन ट्रेनिंग सेंटर में दो माह की इंटर्नशिप शुरू की। ओरिएंटेशन सत्र में डॉ. स्वाति शिखा ने प्रेजेंटेशन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और डॉ. रोहित ने सामुदायिक पोषण पर जानकारी दी। इंटर्नशिप डॉ. अभिषेक के निर्देशन में संपन्न होगा।
कॉमर्स विभाग की छात्राओं के लिए मार्केट रिसर्च प्रोग्राम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।
वहीं, बॉटनी और जूलॉजी विभाग की छात्राओं ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में इंटर्नशिप शुरू की, जहां उपनिदेशक डॉ. नईम अख्तर ने छात्राओं को प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी। इस दौरान डॉ. सलोमी कुजूर और श्रीमती अनीता शुक्ला भी मौजूद थीं।
READ MORE :Jamshedpur News :डाक निदेशक आर वी चौधरी का सिंहभूम दौरा, बीमा लक्ष्य पर हुई अहम बैठक
इंडोर स्टेडियम में अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, मनोविज्ञान, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, इतिहास और संगीत विषयों के लिए भी इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इन इंटर्नशिप का उद्देश्य विषय की वास्तविक जीवन में प्रायोगिक समझ विकसित करना है।
कार्यक्रम में डॉ. किश्वर आरा, डॉ. दीपा शरण, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
