Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने सिंहभूम सांसद जोबा मांझी को सौंपा ज्ञापन, रेल सुविधाओं में व्यापक सुधार की मांग
    Headlines

    झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने सिंहभूम सांसद जोबा मांझी को सौंपा ज्ञापन, रेल सुविधाओं में व्यापक सुधार की मांग

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सिंहभूम की लोकसभा सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर रेल सेवाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन ने एक ज्ञापन सौंपते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल और सिंहभूम क्षेत्र से जुड़ी रेल समस्याओं और यात्रियों की वर्षों पुरानी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

    प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में ट्रेनों की लगातार देरी, बंद हो चुकी महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के पुनः संचालन और नई ट्रेनों की आवश्यकता जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे। इसमें प्रमुख रूप से बड़बिल–राउरकेला एक्सप्रेस का पुनः संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की गई।

    READ MORE :Jamshedpur News :डाक निदेशक आर वी चौधरी का सिंहभूम दौरा, बीमा लक्ष्य पर हुई अहम बैठक

    इसके अतिरिक्त, चाईबासा से होते हुए टाटानगर, केन्दुझारगढ़, तिरुपति और कटपड़ी मार्ग से बेंगलुरु तक एक नई सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी गई, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में सुगमता हो सके।

    टाटानगर से मुंबई एलटीटी के लिए एक नई नियमित ट्रेन सेवा की आवश्यकता भी जताई गई, जो पहले बंद की गई अंत्योदय एक्सप्रेस की समय सारिणी पर चलाई जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि इस नई ट्रेन में स्लीपर, जनरल और एसी कोचों की व्यवस्था हो, जिससे हर वर्ग के यात्री लाभान्वित हो सकें।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के कल्याण कुमार साहू ने एनडीआरएफ नागपुर में दूसरा स्थान हासिल किया

    इसके अलावा, रांची–गुवा के बीच एक नई फास्ट मेमू सेवा, सिनी जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों (18427/28 और 22805/06) के ठहराव, और चक्रधरपुर पीट लाइन के पुनर्निर्माण की भी आवश्यकता जताई गई। साथ ही लंबी दूरी की हावड़ा–मुंबई ट्रेनों में चक्रधरपुर के लिए GNWL कोटा सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई।

    सांसद जोबा मांझी ने सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि वे इन सभी विषयों को रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और क्षेत्र की रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

    झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सिंहभूम की लोकसभा सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर रेल सेवाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन ने एक ज्ञापन सौंपते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल और सिंहभूम क्षेत्र से जुड़ी रेल समस्याओं और यात्रियों की वर्षों पुरानी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

    प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में ट्रेनों की लगातार देरी, बंद हो चुकी महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के पुनः संचालन और नई ट्रेनों की आवश्यकता जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे। इसमें प्रमुख रूप से बड़बिल–राउरकेला एक्सप्रेस का पुनः संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की गई।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इसके अतिरिक्त, चाईबासा से होते हुए टाटानगर, केन्दुझारगढ़, तिरुपति और कटपड़ी मार्ग से बेंगलुरु तक एक नई सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी गई, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में सुगमता हो सके।

    टाटानगर से मुंबई एलटीटी के लिए एक नई नियमित ट्रेन सेवा की आवश्यकता भी जताई गई, जो पहले बंद की गई अंत्योदय एक्सप्रेस की समय सारिणी पर चलाई जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि इस नई ट्रेन में स्लीपर, जनरल और एसी कोचों की व्यवस्था हो, जिससे हर वर्ग के यात्री लाभान्वित हो सकें।

    इसके अलावा, रांची–गुवा के बीच एक नई फास्ट मेमू सेवा, सिनी जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों (18427/28 और 22805/06) के ठहराव, और चक्रधरपुर पीट लाइन के पुनर्निर्माण की भी आवश्यकता जताई गई। साथ ही लंबी दूरी की हावड़ा–मुंबई ट्रेनों में चक्रधरपुर के लिए GNWL कोटा सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई।

    सांसद जोबा मांझी ने सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि वे इन सभी विषयों को रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और क्षेत्र की रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakradharpur Railway Division News Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Railway Reforms Joba Manjhi Rail Memorandum KOLHAN KI KHABAR kolhan news Singhbhum Rail Services Tatanagar Mumbai Train Demand चक्रधरपुर रेल मंडल समाचार जोबा मांझी रेल ज्ञापन झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन झारखंड रेलवे सुधार टाटानगर मुंबई ट्रेन मांग सिंहभूम रेल सेवाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group