Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»IPL 2025: हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 287 रनों का लक्ष्य, ईशान का शतक, तुषार ने लिये 3 विकेट
    Headlines

    IPL 2025: हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 287 रनों का लक्ष्य, ईशान का शतक, तुषार ने लिये 3 विकेट

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    SRH vs RR, IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का दूसरा मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी कर रहे रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की 106 रन की शतकीय और ट्रैविस हेड की 67 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 6 विकेट खोकर 286 रन बना लिए हैं. अब राजस्थान को मैच जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवर में 287 रन बनाने होंगे.

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. हेड के आउट होने के बाद लगा कि हैदराबाद की पारी धीमी पड़ जाएगी, लेकिन ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित की. ईशान का हैदराबाद के लिए यह डेब्यू मुकाबला था. ईशान 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद लौटे.

    हैदराबाद के लिए ईशान के अलावा हेड ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 30 रन, अभिषेक ने 11 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 24 रन और अनिकेत वर्मा ने सात रन बनाए.

    तुषार देशपांडे ने झटके 3 विकेट

    राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज तुषार देशपांडे रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके. उनके अलावा महेश तीक्ष्णा ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    SRH ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टोटल

    गौरतलब है कि हैदराबाद ने आज राजस्थान के खिलाफ 286 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टोटल है. आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है. हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है.

    हैदराबाद और राजस्थान की प्लेइंग-11

    राजस्थान रॉयल्स

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेत्मायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी.

    इंपैक्ट सबः संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कवेना मफाका.

    सनराइजर्स हैदराबाद

    ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरनजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IPL 2025: Hyderabad gave target of 287 runs to Rajasthan Ishaan scored century Tushar took 3 wickets
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group