Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»IPO launch : अगले सप्ताह 2 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 5 कंपनियों के शेयरों की होगी स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग
    National

    IPO launch : अगले सप्ताह 2 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 5 कंपनियों के शेयरों की होगी स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. सोमवार से शुरू हो रहा कारोबारी सप्ताह आईपीओ लॉन्चिंग के लिहाज से काफी सुस्त रहने वाला है. इस सप्ताह सिर्फ दो नए पब्लिक इश्यू लॉन्च होने वाले हैं. ये दोनों इश्यू एसएमई सेगमेंट के हैं‌. इसके अलावा निवेशकों के पास पिछले सप्ताह 20 और 21 फरवरी को खुले तीन आईपीओ में भी 24 और 25 फरवरी तक बोली लगाने का मौका है. इस सप्ताह पांच कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होकर कारोबार की शुरुआत करेंगे.

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही 24 फरवरी को न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस का 31.70 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इस आईपीओ में 27 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. इश्यू में बोली लगाने के लिए 234 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि इसका लॉट साइज 600 शेयर का है. कंपनी के शेयर 4 मार्च को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    इसके अगले दिन 25 फरवरी को श्रीनाथ पेपर का 23.36 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इस आईपीओ में 28 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. इश्यू में बोली लगाने के लिए 44 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि इसका लॉट साइज 3,000 शेयर का है. कंपनी के शेयर 5 मार्च को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    इसके अलावा पिछले सप्ताह 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एचपी टेलीकॉम इंडिया के 34.23 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 24 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. इश्यू में बोली लगाने के लिए 108 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि इसका लॉट साइज 1,200 शेयर का है. ये इश्यू अभी तक फुली सब्सक्राइब हो चुका है. कंपनी के शेयर 28 फरवरी को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    इसी तरह 20 फरवरी को ही सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुए स्वस्थ फूड टेक के 14.92 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी 24 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. इश्यू में बोली लगाने के लिए 94 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि इसका लॉट साइज 1,200 शेयर का है. अभी तक इश्यू को चार गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. कंपनी के शेयर 28 फरवरी को ए्बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    इसके अलावा 21 फरवरी को ओपन हुए बीजासन एक्सप्लोटेक के 59.93 करोड़ रुपये के आईपीओ में 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. इश्यू में बोली लगाने के लिए 165 से 175 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि इसका लॉट साइज 800 शेयर का है. कंपनी के शेयर 3 मार्च को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.

    अगले कारोबारी सप्ताह के दौरान 5 कंपनियां अपने शेयरों की लिस्टिंग के जरिए कारोबार की शुरुआत करने वाली हैं. इनमें कल यानी 24 फरवरी को क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे. इसके अलावा कल ही एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर रॉयल आर्क इलेक्ट्रोड्स और तेजस कार्गो के शेयरों की लिस्टिंग होगी. इसके बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 28 फरवरी को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एचपी टेलीकॉम इंडिया के शेर लिस्ट होंगे. इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर स्वस्थ फूड टेक के शेयर लिस्टिंग के जरिए कारोबार की शुरुआत करेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IPO launch: 2 new IPOs to be launched next week shares of 5 companies to be listed in the stock market
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026
    Recent Post

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    July 26, 2026

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    July 26, 2026

    CID Action: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में दो और गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 10  गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jac Exam Datesheet: जैक ने कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, जानें कब होगी परीक्षा

    July 26, 2026

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group