Site icon Lahar Chakra

IPS Transfer & Posting: झारखंड में सात IPS अफसरों का तबादला, अनिल पालटा रेल महानिदेशक, MS भाटिया होमगार्ड के महानिदेशक सह समादेष्टा बने

Ranchi.राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. अनिल पालटा को रेल महानिदेशक बनाया गया है, वहीं एमएस भाटिया को होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग का महानिदेशक सह समादेष्टा बनाया गया है. वह प्रतीक्षारत थे. इस बाबत झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी.

जानें कौन कहां गये
– आइजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का निदेशक बनाया किया गया.
– पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत शुभम खंडेलवाल को सिमरिया एसडीपीओ बनाया गया.
– पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत गौरव गोस्वामी को एसडीपीओ पतरातू बनाया गया.
– पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत वेदांत शेखर को सीडीपीओ किस्को बनाया गया
– पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत शिवम प्रकाश को सीडीपीओ चक्रधरपुर बनाया गया।

Exit mobile version