Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर
Breaking News

Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

News DeskBy News DeskJuly 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का शनिवार शाम करीब पांच बजे गुरुग्राम स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था।

रेणुका चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील कर्मचारियों और पूरे जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रमिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं रेणुका चौधरी

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रेणुका चौधरी पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। जनवरी माह के अंत में कोलकाता के रवींद्रनाथ टैगोर अस्पताल में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी कराई गई थी। हालांकि, सर्जरी के बाद उन्हें गंभीर संक्रमण हो गया, जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

बेहतर उपचार के लिए उन्हें गुरुग्राम के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

निजी दुख और श्रमिक दायित्वों के बीच संघर्ष करते रहे टुन्नू चौधरी

पिछले एक महीने का समय टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष टुन्नू चौधरी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रूप से कठिन रहा। एक ओर उनकी पत्नी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील कर्मचारियों के महत्वपूर्ण वेतन समझौते की प्रक्रिया भी चल रही थी।

इन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने निजी दुख को पीछे रखते हुए 24 जून को टाटा स्टील के वेतन समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान वे लगातार जमशेदपुर, कोलकाता, दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा करते रहे। बताया जा रहा है कि टाटा स्टील प्रबंधन भी इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहा और पार्थिव शरीर को जमशेदपुर लाने में सहयोग कर रहा है।

टाटा वर्कर्स यूनियन में शोक सभा आयोजित

रेणुका चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पदाधिकारियों और ऑफिस बियरर्स की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

यूनियन के कुछ पदाधिकारी अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के सहयोग के लिए रवाना हुए हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रेणुका चौधरी का पार्थिव शरीर रविवार को रांची होते हुए जमशेदपुर लाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group