Site icon Lahar Chakra

Irfan Ansari: SIR करने BLO घर आएं तो बना लें बंधक…जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की मौजूदगी में मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान, BJP ने जतायी आपत्ति

Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने आए अधिकारियों को गेट में ताला लगाकर बंद कर दें. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी SIR की आड़ में वोटर लिस्ट में काट-छांट कर रही है. इस बयान से विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं.

इस बार भी वे अपने बयान के कारण ही चर्चा में आ गए हैं. जामताड़ा जिले के नारायणपुर में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत यदि कोई भी पदाधिकारी या बीएलओ नाम काटने के लिए गांव आए, तो उसे गेट में ताला लगाकर बंद कर दीजिए. उसके बाद मैं आकर गेट खुलवाऊंगा.

मंत्री के बयान के बाद क्षेत्र और सोशल मीडिया में तीखी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. विपक्षी दलों ने मंत्री पर जनता को उकसाने और संवैधानिक प्रक्रियाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया है. इधर बीजेपी जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि यह बातें उस वक्त कही गई जब जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद इस वक्त वहां मौजूद थे.

Exit mobile version