Site icon Lahar Chakra

Irfan Ansari: मंत्री डॉ इरफान अंसारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बनारस से किया कॉल, अपशब्द भी कहे, प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को एक महीने के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी उन्हें एक अनजान मोबाइल नंबर से तब मिली, जब वह बोकारो परिसदन पहुंचे थे. मंत्री के अनुसार, यह कॉल उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया गया था. कॉल करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की खुली धमकी दी. धमकी देने वाले ने कहा कि तुम बस इंतजार करो. तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे. उत्तर प्रदेश से निकल गये हैं. रास्ते में हैं. धमकी मिलने के बाद, मंत्री के आप्त सचिव मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तुरंत बोकारो एसपी हरविंदर सिंह और जामताड़ा एसपी को सूचना दी.

आप्त सचिव की शिकायत पर बोकारो स्टील सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच में जुट गयी है. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि सिम कार्ड नैना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो नॉर्थ ईस्ट का है. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ अंसारी ने कहा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग उनके पीछे पड़े हैं. स्वास्थ्य विभाग में हुए सुधार भाजपा को हजम नहीं हो रहे हैं.

Exit mobile version