Site icon Lahar Chakra

रामगढ़ में आयरन ओर लदा ट्रेलर पलटा, खलासी और चालक की मौत

रामगढ़. मायाटुंगरी चेटर मोड़ के समीप शनिवार सुबह नौ बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. रांची से ट्रेलर (यूपी 42बीटी-5397) रामगढ़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान महामाया मंदिर के समीप चेटर मोड़ पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में लगी रेलिंग से टकरा कर पलट गया. ट्रेलर पर आयरन ओर लदा था. दुर्घटना के बाद आयरन ओर सड़क पर बिखर गये.

घटना में ट्रेलर के खलासी और चालक केबिन में फंस गये. जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर केबिन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला. लेकिन दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस दौरान वन-वे लाइन पर आवागमन शुरू कराया गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा व क्रेन की मदद ली गयी. आयरन ओर को हटाने का काम जारी था. यातायात को वन-वे रखा गया है.

Exit mobile version