Lahar Chakra

चंपई जैसे सीनियर लीडर को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाना दुखद : हिमन्त

RANCHI. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में हो रहे नेतृत्व परिवर्तन पर बड़ा बयान दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना बेहद दुखद है.

उन्होंने कहा कि यह जनता और राज्य के हित में नहीं होगा. उन्होंने यह विश्वास जताया कि झारखंड की जनता इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करेगी और इस निर्णय को दृढ़ता से खारिज करेगी.

Exit mobile version