Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Automobile»फुल चार्ज में 102 km तक चलेगी, 80kmph होगी टॉप स्पीड, बाजार में आ रही नयी धाकड़ स्कूटी …
    Automobile

    फुल चार्ज में 102 km तक चलेगी, 80kmph होगी टॉप स्पीड, बाजार में आ रही नयी धाकड़ स्कूटी …

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025Updated:January 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज (1 जनवरी) एक्टिवी-ई और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने दोनों ईवी को नवंबर-2024 में भारत में पेश किया था. ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हैं. एक्टिवा इलेक्ट्रिक को बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जबकि QC1 दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ में बुकिंग के लिए उपलब्ध है.

    आप 1,000 रुपए की टोकन राशि पर इनकी बुकिंग करा सकते हैं. दोनों मॉडल्स की कीमत इस महीने ग्लोबल एक्सपो में घोषित होगी, जबकि डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी. दोनों EV ओला S1 रेंज को टक्कर देंगी.

    एक्टिवा-ई में स्वेपेबल बैटरी और QC1 में फिक्स्ड बैटरी पैक ऑप्शन मिलेगा. कंपनी का दावा है कि एक्टिवा-ई 80 किमी की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है और एक बार फुल चार्ज करने पर 102km चलेगी. वहीं, QC1 में फुल चार्ज पर 80km की रेंज और टॉप स्पीड 50kmph मिलेगी.

    होंडा 3 साल/50,000 किमी की वारंटी, तीन मुफ्त सर्विस और कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है. ये वारंटी ऑफर शुरुआती एक साल में ईवी खरीदने वालों के लिए अवेलेबल है.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक और QC1 एक एडवांस्ड और अट्रेक्टिव डिजाइन वाली ईवी है. दोनों ईवी का डिजाइन एक जैसा ही है, सिर्फ QC1 के रियर व्हील में हब मोटर दी गई है. वहीं, एक्टिवा-ई के रियर व्हील के साइड में इलेक्ट्रिक मोटर लगी है.

    दोनों ईवी के फ्रंट एप्रन में LED हेडलैंप दिया गया है, जो टर्न इंडिकेटर्स और स्लीक LED DRL के साथ इंडीकेटेड है. बॉडीवर्क शाइनी है, जिसमें कर्व्ड और सीधी लाइनों का मिक्सअप दिया गया है. दोनों ईवी में 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें पर्ल सेरेनिटी ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल शैलो ब्लू शामिल हैं.

    एक्टिवा-ई में परफॉर्मेंस के लिए रियर व्हील के साइड में माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 8hp की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    इसमें तीन राइडिंग मोड- इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट दिए गए हैं. एक्टिवा-ई 3kWh बैटरी पैक के साथ पेश की गई है. इसमें दो 1.5 kWh स्वैपेबल बैटरी लगी हैं. कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 102 किलोमीटर चलेगी.

    वहीं, QC1 में रियर व्हील में माउंटेड BLDC हब मोटर दी गई है, जो 2.4hp की पावर और 77Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड सिर्फ 9.7 सेकेंड में हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 50kmph है. इसमें दो राइडिंग मोड- स्टैंडर्ड और इको मिलेंगे.

    QC1 में मोटर को पावर देने के लिए 1.5kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज करने पर 80 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. इसके साथ एक होम चार्जर दिया जाएगा, जिससे बैटरी को 6:50 घंटे में फुल चार्ज और 4:30 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a new powerful scooty is coming in the market... It will run up to 102 km on full charge top speed will be 80 kmph
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group