Site icon Lahar Chakra

JAC Board 12th Arts Result: जैक बोर्ड आज दोपहर दो बजे जारी करेगा 12वीं आर्ट्स के विद्यार्थियों का रिजल्ट

RANCHI.  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल यानी 5 जून 2025 को जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स के 2,28,832 विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के कला संकाय का रिजल्ट 5 जून को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा. जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा द्वारा इंटर कला के 2,28,832 के विद्यार्थियों के रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा. रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी होगा. यह जानकारी जैक के सचिव जय कुमार मिश्रा ने दी.

Exit mobile version