Site icon Lahar Chakra

JAC Board 12th Arts Result: जैक ने जारी किया 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, इस साल 95.62% छात्र सफल, जानें कौन बना झारखंड का टॉपर

Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज यानी गुरुवार को 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में 2.28 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें 2.27 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसमें 70,7867 फर्स्ट, 10,4314 सेकेंड और 5,091 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं. देव तिवारी ने 481 अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है. वह प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र हैं. दूसरे स्थान पर प्रेरणा कुमारी रही हैं, जिन्होंने 470 अंक हासिल किए. वह प्लस 2 हाई स्कूल पदमा, हजारीबाग की छात्रा हैं. तीसरे स्थान पर सूरज कुमार दास और कुमारी रीतिंबरा संयुक्त रूप से रहे, दोनों ने 466 अंक प्राप्त किए. सूरज राजमहल के प्लस 2 हाई स्कूल के छात्र हैं, जबकि रीतिंबरा कुन्हारलालो स्कूल की छात्रा हैं.

टॉपरों की लिस्ट

रैंक 1- देव तिवारी 481 , +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
2- प्रेरणा कुमारी 470 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
3- सूरज कुमार दास 466 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
3- कुमारी ऋतम्वारा 466 उत्क्रमित (+2) उच्च विद्यालय कुम्हरलालो
4- श्रेया आनंद 464 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
5- अनन्य पाल 463 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
5- उषा रानी 463 राजकीय इंटर कॉलेज बालूमाथ
5- शिवानी कुमारी 463 डॉ ए एन +2 हाई स्कूल कैरो लोहरदगा
6- तनु प्रिया शाही 461 आर एन शाही प्रोजेक्ट +2 एच/एस गोविंदपुर
7- स्वीटी बरनवाल 460 (+2) उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआदेवीपुर
7- आयुषी कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
7- तन्नु कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
7- लीपा गराई 460 एल बी एस +2 हाई स्कूल जयपुरा
7- शान प्रताप सिंह 460 सेंट जेवियर्स कॉलेज
7- आलोक कुमार दास 460 यूपी +2 बी पी हाई स्कूल भैया
8- अभिया शर्मा 459 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
8- मीनू पॉल 459 तारामणि मेमोरियल +2 एच/एस कराडुबा घाटशिला ई सिंहभूम
9- रईस शेख 458 राजकीय +2 विद्यालय सोनारायथारी
10 – तृषा प्रमाणिक 457 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल

Exit mobile version