
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा के रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन मंगलवार (आज) रिजल्ट जारी करेंगे. जैक से मिली जानकारी के अनुसार जैक सभागार में दिन के 11.30 बजे वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
मौके पर स्कूली शिक्षा सचिव भी मौजूद रहेंगे. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि जैक कार्यालय से रिजल्ट जारी किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट 12.30 बजे से देख सकेंगे.
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट वेबसाइट जैक्रिजल्ट्स.कॉम और रिजल्ट्स.डिजिलॉकर.गोव. इन पर प्राप्त कर सकते हैं.मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट थे. मैट्रिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों की परीक्षा 1297 केंद्रों पर ली गई थी. रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद मार्कशीट स्कूलों को भेज दी जाएगी. स्कूल से स्टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे.
मार्कशीट में स्टूडेंट की पर्सनल डिटेल्स के साथ हर सब्जेक्ट में स्कोर किए मार्क्स और टोटल स्कोर देख सकेंगे. टोटल 500 मार्क्स में से 300 स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स को फर्स्ट डिवीजन में पास माना जाएगा.
