Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»jac exam : जैक ने जारी किया वर्ष 2025 का परीक्षा कैलेंडर, मैट्रिक व इंटर परीक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया, 30 प्रश्न एक-एक अंक के पूछे जायेंगे
Headlines

jac exam : जैक ने जारी किया वर्ष 2025 का परीक्षा कैलेंडर, मैट्रिक व इंटर परीक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया, 30 प्रश्न एक-एक अंक के पूछे जायेंगे

News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को वर्ष 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा एकसाथ शुरू होगी. कक्षा आठवीं व नौवीं की परीक्षा इसी माह होगी, जबकि 11वीं की परीक्षा मार्च में होगी. राज्य में इस वर्ष मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. दोनों परीक्षा मिलाकर परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 17475 की बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक में 12208 व इंटर तीनों संकाय में परीक्षार्थियों की संख्या में 5267 की वृद्धि हुई है.

वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,21,678 व इंटर के लिए 3,44,842 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया था. वहीं, वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,33,886 व इंटर के लिए 3,49825 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से तीन मार्च तक होगी. जैक ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर मॉडल सेट प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया है. परीक्षा में 30 अंक के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे. इसके अलावा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा. आंतरिक मूल्यांकन स्कूल व कॉलेज के स्तर पर होगा. इसके अलावा 50 अंक में सभी लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षार्थी मॉडल प्रश्न पत्र जैक की वेबसाइट के अलावा www.jacexamportal.in पर भी देख सकते हैं.

28 जनवरी को आठवीं व 29 से नौवीं बोर्ड की परीक्षा

जैक ने वर्ष 2025 की कक्षा आठवीं व नौवीं बोर्ड की परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है. कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा 28 जनवरी को एवं कक्षा नौवीं की बोर्ड परीक्षा 29 व 30 जनवरी को होगी. आठवीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 5,18,002 व नौवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,77,096 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है.

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

11वीं की बोर्ड परीक्षा छह मार्च से

11वीं की बोर्ड परीक्षा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के बाद होगी. 11वीं की बोर्ड परीक्षा छह मार्च से आठ मार्च तक होगी. जैक ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,05,687 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है. इंटर वोकेशनल की परीक्षा पांच से 25 मार्च तक ली जायेगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए 500 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है.

आकांक्षा प्रवेश परीक्षा नौ मार्च को

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

राज्य सरकार द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग आकांक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा नौ मार्च को होगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए 44,033 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है. राष्ट्रीय साधन सह मेधा परीक्षा में शामिल होने के लिए पांच हजार विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है. परीक्षा 16 मार्च को होगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

October 23, 2026

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

October 23, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

October 23, 2026

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

October 23, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026

Saraikela: जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group