
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को 8वींं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए. इसके आधार पर 94.39% परीक्षार्थी नौवीं कक्षा के लिए प्रमोट घोषित किए गए हैं. काेडरमा 97.76% रिजल्ट के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा. वहीं 97.11 रिजल्ट प्रतिशत के साथ रांची जिला दूसरे नंबर पर रहा है. पूर्वी सिंंहभूम का रिजल्ट 93.31%, सरायकेला-खरसावां का 95.46%, पश्चिमी सिंंहभूम का 92.32% रिजल्ट रहा, कोल्हान में सरायकेला-खरसावां का प्रदर्शन बेहतर रहा.
8वीं बोर्ड में छात्राओं का रिजल्ट छात्राें से बेहतर रहा है. जहां कुल 94.49 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, वहीं 94.28 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.
