Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jadugora: उत्पाद विभाग में सिपाही की नौकरी के लिए 10 किमी की दौड़ की पूरी, लक्ष्य पर पहुंचकर हो गयी मौत
    Headlines

    Jadugora: उत्पाद विभाग में सिपाही की नौकरी के लिए 10 किमी की दौड़ की पूरी, लक्ष्य पर पहुंचकर हो गयी मौत

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) स्वासपुर में चल रही बहाली, गिरिडीह का युवक था पिंटू कुमार

    Jadugora. कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) स्वासपुर में झारखंड उत्पाद विभाग सिपाही की बहाली चल रही है. गुरुवार को यहां पहले दिन नौकरी के लिए 2000 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगायी. नौकरी पाने के उत्साह के बीच एक अत्यंत दुखद घटना भी सामने आ गयी. गिरीडीह जिला के केशवारी के रहने वाले पिंटू कुमार रजक भी अन्य अभ्यर्थियों के साथ नौकरी पाने के जज्बे में दम लगाकर दौड़ने लगे. समय रहते उसने 10 किमी की दौड़ भी पूरी कर ली, लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी. उसे तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र केंदाडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया. लेकिन पिंटू ने एमजीएम पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

    जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अभ्यर्थी पिंटू कुमार के पोस्टमार्टम के लिए एक मेडिकल टीम गठित की गई है, जो मौत के कारणों की जानकारी इकट्ठा करेगी. पिंटू के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गयी. फिलहाल पिंटू का शव यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल के शीतगृह में रखा हुआ है. सीटीसी एसपी विजय आशीष कुजूर ने बताया कि गिरिडीह के युवक पिंटू कुमार ने दौड़ में क्वालीफाई कर लिया था. लेकिन उमस के कारण उसका दम फूलने लगा. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. लेकिन इस बात का बेहद अफसोस है कि युवक की मौत हो गयी है.

    Baby Orangutan: ओडिशा के जंगल में मिले 5 बेबी ओरंगुटान , स्थानीय लोग हैरान, आखिर दक्षिण पूर्व एशिया से 4000 किलोमीटर दूर कैसे आए भारत? जांच में जुटा वन विभाग

    Jamshedpur:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भाटिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    died after reaching the target Jadugora job of constable in excise department
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Baby Orangutan: ओडिशा के जंगल में मिले 5 बेबी ओरंगुटान , स्थानीय लोग हैरान, आखिर दक्षिण पूर्व एशिया से 4000 किलोमीटर दूर कैसे आए भारत? जांच में जुटा वन विभाग

    September 9, 2026

    Jamshedpur:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भाटिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन 

    September 9, 2026

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026
    Recent Post

    Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

    September 9, 2026

    National Stock Exchange: एनएसई का 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर को आने की उम्मीद

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group