Site icon Lahar Chakra

Jaganathpur; पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मां पंचतत्व में विलीन, पैतृक गांव पताहातू में हुआ अंतिम संस्कार

Jaganathpur. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा की मां का शुक्रवार को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ उनके पैतृक गांव पताहातू में अंतिम संस्कार किया गया. इस वक्त हजारों की संख्या में शोकाकुल जनसमूह एकत्र हुआ और उन्हें अंतिम विदाई दी. पारिवारिक जन, क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां मौजूद थे. सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कोड़ा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. मौके पर विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, शशि सामड, सतीश पुरी, मंगल सिंह बोबोंगा, गब्बर सिंह हेंब्रम, बबलू शर्मा, प्रताप कटिहार, विनोद सिन्हा मौजूद थे.

Exit mobile version