Site icon Lahar Chakra

Jagannathpur Nomination Geeta Koda: जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा ने किया नामांकन, जनसभा में बोलीं, युवा बेरोजगार हैं, हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगने का काम किया

Jagannathpur. जगन्नाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम मधु कोड़ा, जगन्नाथपुर प्रभारी शैलेंद्र सिंह सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खदानें बरसों से बंद है, युवा बेरोजगार हैं. हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगने का काम किया. बीजेपी के सरकार बनते ही खदानों को खोलाने का प्रयास करूंगी. उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों का अधिकार दिलाना ,वनपट्टा दिलाना एवं वन उपज की बिक्री पर सहायक भूमिका होगी. ग्रामीण सड़कों की स्थिति काफी दायनीय है. लोगों को रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है. झामुमो और कांग्रेस को मधु कोड़ा का विकास नहीं दिखता है. बीते 5 बरसों में जगन्नाथपुर विधानसभा में कोई भी योजना हेमंत सोरेन सरकार ने धरातल पर नहीं उतरी.

Exit mobile version