- विधायक ने पूजा-अर्चना कर जमशेदपुरवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की
Jamshedpur. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास व उनकी बहू जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को सपरिवार ओडिशा के पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के दर्शन और पूजन किये. विधायक पूर्णिमा साहू ने महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर जमशेदपुरवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की. परिवार में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के साथ, ससुर सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, पति ललित दास समेत परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
