Lahar Chakra

Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, दिया आर्टिकल 67(A) का हवाला, इस्तीफे की वजह यह बतायी?

New Delhi. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया और कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं. धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा, स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं.धनखड़ (74) ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था.

उन्होंने बताया, मैं भारत की राष्ट्रपति को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मुझे लगातार सहयोग और एक शांतिपूर्ण कार्य संबंध प्रदान किया. यह मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा. उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद का भी आभार प्रकट करता हूं. प्रधानमंत्री का सहयोग मेरे लिए बेहद मूल्यवान रहा है और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है.

Exit mobile version