Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्ष पर जागृति यात्रा 23 सितंबर को पहुंचेगी जमशेदपुर
    Headlines

    गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्ष पर जागृति यात्रा 23 सितंबर को पहुंचेगी जमशेदपुर

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025Updated:September 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi/Jamshedpur. सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्ष को समर्पित जागृति यात्रा 17 सितंबर को तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब से प्रारंभ होगी. यह यात्रा 23 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेगी.

    मंगलवार को राजधानी रांची स्थित मेन रोड गुरुद्वारा में इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित हुई. बैठक में झारखंड के सभी गुरुद्वारों के प्रधान शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने की. साथ ही जमशेदपुर के 22 गुरुद्वारों के प्रधान भी उपस्थित रहे.

    JAMSHEDPUR NEWS : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, NOC प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन

    बैठक में खास तौर पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह और जसबीर सिंह धाम मौजूद रहे. उन्होंने जागृति यात्रा का विस्तृत विवरण संगत को दिया और उपस्थित संगत द्वारा मिले सुझावों को स्वीकार कर अमल करने का निर्णय लिया गया.

    CGPC प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बताया कि जागृति यात्रा 24 और 25 सितंबर को जमशेदपुर में ठहरेगी, जिसके बाद 26 सितंबर को यह उड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी.उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बैठक कर यात्रा का विस्तृत रूट चार्ट जारी किया जाएगा.

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    बैठक में इनकी रही विशेष मौजूदगी

    बैठक में CGPC प्रधान भगवान सिंह के साथ चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, प्रधान लखविंदर सिंह, गुरु चरण सिंह टीटू, प्रधान रविंद्र सिंह, सतवीर सिंह, रॉकी सिंह, मलकीत सिंह, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह गिल, सुरेंद्र शिंदे, अजीत गंभीर, साधू सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, हरजीत सिंह, एसपी कॉले, बंटी सिंह, हरभजन सिंह पप्पू, जसबीर सिंह गिल समेत अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं संगत शामिल रही.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jagriti Yatra will reach Jamshedpur on 23rd September on the 350th martyrdom year of Guru Teg Bahadur Ji JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, NOC प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    September 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, NOC प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    September 8, 2026

    Jamshedpur: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले: शोध और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

    September 8, 2026

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group