


Ranchi. केंद्र सरकार के पास 1.36 लाख करोड़ बकाया राशि को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री के इस आंदोलन को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने भी समर्थन दिया है. विधायक जयराम ने कहा कि राज्यहित व झारखंडियों के हित में राज्य सरकार जो भी कदम उठायेगी, हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा. सत्ताधारी दल के सारे विधायक सड़कों पर उतरें. हम विपक्ष में रहते हुए भी इस चक्का जाम का पूरा समर्थन करेंगे. मुख्यमंत्री इस आंदोलन को लीड करें. हम झारखंड से कोई खनिज पदार्थ बाहर जाने नहीं देंगे.



