Site icon Lahar Chakra

Jairam Mahto Protest: संविधान हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे जयराम महतो, एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे

Ranchi. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने बड़ा कदम उठाया है। जयराम महतो पुराना झारखंड विधानसभा परिसर में हाथों में संविधान लेकर एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठ गए हैं। उन्होंने छात्रों की मांगों के समर्थन में सरकार से गंभीरता से विचार करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

जयराम महतो का कहना है कि छात्रों के अधिकार और भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए। जयराम महतो के इस कदम को छात्र आंदोलन के समर्थन में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version