Lahar Chakra

Jamahedpur: जमशेदपुर के उद्योगपति के बेटे के लापता होने के दिन बाद अपहरणकर्ताओं ने की 5 करोड़ की डिमांड, 48 घंटे की दी मोहलत, पुलिस बोली-चल रही छापेमारी

Jamshedpur. जमशेदपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। बताया जाता है कि करीब पांच करोड़ रंगदारी का डिमांड परिजनों से की गयी है. इंडोनेसिया के फोन नंबर +6283194765544 से आया है, जिसमें रंगदारी की मांग की गयी है। पांच करोड़ रुपये के डिमांड को लेकर यह भी चेतावनी दी गयी है कि अगर 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं आये तो बेटे की जिंदगी नहीं बच पायेगी. इसके बाद से परिजन काफी दबाव में है और पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। तकनीकी तौर पर जांच की गयी है, जिसमें कैरव गांधी के मूवमेंट का पता लगाया गया है. इसके बाद पूरे एनएच के सारे सीसीटीवी और कॉल लैंडिंग की जांच की गयी है।

जांच में पाया गया है कि उसको रांची की ओर ले जाया गया है. दूसरी पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष ने कहा कि जांच जारी है और बिस्टुपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थीं। शिवाशीष ने कहा, पूर्वी सिंहभूम और पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिलों की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं लेकिन अभी तक कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है।

कांदरबेड़ा में मिली थी कार
उद्योगपति देवांग गांधी का 24 वर्षीय बेटा कैरव गांधी मंगलवार दोपहर से लापता है। पुलिस ने बताया कि जिस कार में कैरव सवार था, उसे उसी रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित सरायकेला-खरसावां जिले के चंदिल क्षेत्र में कंादरबेड़ा से बरामद किया गया।
कैरव मुंबई में पढ़ाई कर रहा था और कुछ महीने पहले घर लौटा था

सरयू राय ने डीजीपी से किया ये आग्रह
इसी बीच, जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक सरयू राय ने बृहस्पतिवार को पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से इस मामले पर मुलाकात की और उनसे युवक का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राय ने कहा कि उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे से भी बात की और घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद व्यापारी और कारोबारी समुदाय के सदस्य असहज महसूस कर रहे हैं, और इस बात पर जोर दिया कि मामला एक युवक की जिंदगी से जुड़ा है।

जदयू विधायक ने एक विशेष जांच दल के गठन और पड़ोसी राज्यों बिहार व ओडिशा की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने का सुझाव दिया। राय के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लापता व्यक्ति सुरक्षित नहीं मिला तो जनता विरोध प्रदर्शन करेगी।

Exit mobile version