Site icon Lahar Chakra

Jamahedpur: जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, 19 अप्रैल को भारी वाहनों की NO ENTRY, ये है वजह?

Jamshedpur. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 19 अप्रैल को शाम 4 बजे से रात 11:30 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह निर्णय जाम और भीड़भाड़ से बचने के लिए लिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी न हो।

Exit mobile version