Site icon Lahar Chakra

Jamahedpur: बिहार से लाकर जमशेदपुर में बेचता था पिस्टल, बागबेड़ा से आर्म्स पेडलर समेत दो गिरफ्तार, 5000 रुपये में बेची गयी पिस्टल भी बरामद

Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. बागबेड़ा से पुलिस ने बिहार के रहने वाले आर्म्स पेडलर विष्णु सिंह उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े विष्णु के तार जमशेदपुर में सक्रिय बदमाशों से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने बताया कि विष्णु ने हाल ही में बागबेड़ा के शातिर बदमाश बादशाह खान उर्फ राजा को महज 5000 रुपये में एक पिस्टल बेचा था. बादशाह को भी पुलिस ने दबोच लिया है और उसके पास से वह पिस्टल बरामद कर लिया गया है.
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को बताया कि पुलिस विष्णु उर्फ अंडा से यह जानने के लिए और पूछताछ करेगी कि वह बिहार में कहां से हथियार खरीद कर लाता है.

सिटी एसपी ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस अवैध हथियारों के सप्लायरों के खिलाफ अभियान चला रही है अब तक 80 अवैध हथियार पकड़े जा चुके हैं. इसके पहले जुगसलाई से भी पुलिस एक आर्म्स पेडलर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जमशेदपुर पुलिस अब तक कई आर्ग्स सप्लायरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है.

गिरफ्तार बदमाशों में बागबेड़ा के गांधी नगर का रहने वाला बादशाह खान उर्फ राजा और बागबेड़ा के ही कीताडीह ग्वाला बस्ती में साईं मंदिर के पास रहने वाला विष्णु सिंह उर्फ अंडा हैं. बादशाह के ऊपर पहले से ही 11 केस दर्ज हैं. यह सभी केस बागबेड़ा थाने में ही दर्ज हैं. यह केस चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के हैं.

Exit mobile version