
Jamshedpur. पोटका थाना क्षेत्र के तिरूलडीह में रविवार को सड़क हादसा सामने आया। मध्य विद्यालय नागा के प्रधानाध्यापक वीर प्रताप मुर्मू (59) रविवार शाम अपने पैतृक आवास राजनगर से सुंदरनगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बेतरतीब खड़े एक ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सीएचसी पोटका में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वे ओल चिकी भाषा के प्रतिष्ठित लेखक थे। हाल ही में उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जमशेदपुर में सम्मानित किया गया था। वे निर्धन छात्रों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करते थे। उनके मार्गदर्शन में स्कूल के छात्रों ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में सफलता पाई थी। मात्र चार माह बाद ही वे सेवानिवृत्त होने वाले थे।
